इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ (ILD) क्या है? इसके लक्षण, कारण, और प्रकार को आसान हिंदी में समझें। सांस फूलना और सूखी खांसी को नजरअंदाज न करें।
Table of Contents
भूमिका (Introduction)
इस लेख में समझते हैं कि इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ (ILD) क्या है।
इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ (ILD)=Interstitial Lung Disease, कोई एक बीमारी नहीं, बल्कि लगभग 200 से अधिक फेफड़ों की बीमारियों का समूह है। इन बीमारियाँ को ILD के अंदर categorize करने के पीछे एक कारण यह है कि इन सभी बीमारियों में फेफडे का इंटरस्टीशियम (Interstitium) वाला हिस्सा प्रभावित होता है। इंटरस्टीशियम (Interstitium) होता क्या है ,इसको हम अभी आगे चल कर सरल शब्दों में समझेंगे ।
यहाँ यह समझना जरूरी है कि इंटरस्टीशियम की इस विकृति के कारण जो उत्तेजना (inflammation) होती है ,उसके कारण फाईबरोसिस (Fibrosis) यानि – फेफड़ों में सूखापन आता है। फाईबरोसिस हो जाने से शरीर में आक्सीजन और कार्बन डाई-आक्साइड के आदान-प्रदान की प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है और नतीजा यह कि मरीज की सांस फूलने लगती है ।
इंटरस्टीशियम (Interstitium) के बारे में
ILD के बारे में और जानने से पहले यह समझते हैं कि फेफड़ों में ऐसा क्या होता है कि इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ की बीमारी बन जाती है।
फेफड़ों को एक नरम स्पंज की तरह समझिए।
- इसमें छोटे-छोटे हवा से भरे गुब्बारे होते हैं → एल्वियोली (Alveoli)। यह एलव्इयोली एक बहुत छोटे गुब्बारे की तरह होती है। एलव्इयोली (alveoli) का आकार 200 से 500 माइक्रामिटर छोटा होता है।
- इनके आसपास खून की बारीक शिराएँ होती हैं → कैपिलरीज (Capillaries)
- इन दोनों के बीच की पतली परत → इंटरस्टीशियम (Interstitium)
यही परत इंटरस्टीशियम (Interstitium) ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
एलव्इयोली (alveoli) में सांस लेते समय हवा घुसती है। यहाँ से इस हवा में मौजूद आक्सीजन शरीर में प्रवेश कर जाती है । जो हवा एलव्इयोली में होती हैं ,वह इस परत इंटरस्टीशियम (Interstitium) में से होते हुए कैपिलरी में प्रवेश पाती है और ब्लड में आक्सीजन की आपूर्ति करती है और साथ ही ब्लड में से कार्बन डाई-आक्साइड को एलव्इयोली की हवा में वापिस जमा करने का काम भी निरंतर चलता रहता है।
इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ (ILD) में क्या खराबी होती है?
इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ की बीमारी में जो इंटरस्टीशियम में सूजन या फाइब्रोसिस हो जाता है:
- यह परत इंटरस्टीशियम (Interstitium) मोटी और सख्त हो जाती है
- एलव्इयोली (Alveoli) ठीक तरह से स्थिर नहीं रह पाते
- एल्वियोली ठीक से फैल नहीं पाते
- ऑक्सीजन शरीर तक सही मात्रा में नहीं पहुँचती
👉 परिणाम:
- सांस फूलना
- फेफड़े “stiff” हो जाना
- सुखी खांसी होने लगना
इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ (ILD) के मुख्य लक्षण
इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ में दो लक्षण लगभग हर मरीज में पाए जाते हैं:
🔴 प्रमुख लक्षण:
- सांस फूलना (खासकर चलने या सीढ़ी चढ़ने पर)
- सूखी खांसी (Dry cough)
⚠️ अन्य लक्षण (अक्सर नजरअंदाज होते हैं):
- बिना कारण थकान
- वजन कम होना
- उंगलियों का सिरा मोटा होना (Clubbing)
- जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द
- त्वचा पर रैशेस
- मुंह और आंखों में सूखापन
- आवाज में बदलाव
- छाती में दर्द
इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ (ILD) के कारण (Causes of ILD)
ILD कई कारणों से हो सकती है:
- Idiopathic (सबसे सामान्य)
👉 जब कारण पता नहीं चलता
- सबसे सामान्य प्रकार: Idiopathic Pulmonary Fibrosis (IPF)
Idiopathic ILD के प्रमुख प्रकार
- Idiopathic Pulmonary Fibrosis
- Non-specific Interstitial Pneumonitis
- Cryptogenic Organizing Pneumonia
- Acute Interstitial Pneumonitis
- Respiratory Bronchiolitis
2️) अन्य बीमारियों से संबंधित इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ (ILD)
- Sarcoidosis
- Hypersensitivity Pneumonitis
Connective Tissue Diseases (जैसे Rheumatoid arthritis)
3️) पर्यावरणीय कारण
- धूल, धुआं, प्रदूषण का लंबे समय तक एक्सपोजर
- धूम्रपान
4️) दवाइयों के दुष्प्रभाव
- Heart medicine (Amiodarone)
- कुछ कैंसर की दवाइयां
🧪 ILD का निदान (Diagnosis)
इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ (ILD) का सही प्रकार पहचानना थोड़ा जटिल होता है। इसके लिए जरूरत पड़ सकती है:
- HRCT Scan (High Resolution CT)
- Pulmonary Function Test (PFT)
- Blood tests
- कभी-कभी Lung biopsy
👉 इसलिए Pulmonologist से परामर्श अत्यंत आवश्यक है।
मेरे क्लिनिकल अनुभव में:
- ज्यादातर मरीज शुरुवाती लक्षण नजरंदाज कर देते है
- इसलिए advanced स्टेज की बीमारी के साथ आते हैं
- बीमारी को जल्दी पकड़ में आने से इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है
- 👉 इसलिए लक्षण को जल्दी पहचान करते हुए छाती रोग बीमारी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर से सलाह लेना ठीक रहता है
🚑 कब डॉक्टर से मिलें?
यदि आपको:
- 3–4 हफ्ते से सूखी खांसी
- धीरे-धीरे बढ़ती सांस फूलना
👉 तो इसे नजरअंदाज न करें —-👉 तुरंत Lung’s specialist से सलाह लें
निष्कर्ष (Summary)
- इंटरस्टीशियल लंग डिज़ीज़ (ILD) = 200+ बीमारियों का समूह
- मुख्य समस्या = इंटरस्टीशियम में सूजन और फाइब्रोसिस
- प्रमुख लक्षण = सांस फूलना + सूखी खांसी
जल्दी पहचान और इलाज बहुत जरूरी
About the Author
Dr. Brahma Prakash,
कंसल्टेंट चेस्ट स्पेशलिस्ट , Spo2fit Clinics ,जबलपुर,मध्य प्रदेश
20 वर्षों का पल्मोनोलोजिस्ट स्पेशलिस्ट का अनुभव
👉 यदि आपको लंबे समय से खांसी या सांस फूलने की समस्या है,
तो सही जांच और सलाह के लिए आप हमारे क्लिनिक में संपर्क कर सकते हैं।
📅 Appointment के लिए लिंक पर क्लिक करें: https://spo2fithai.com/contact-us/
Frequently asked questions (FAQs)
Q1. क्या ILD ठीक हो सकती है?
👉 कुछ प्रकार नियंत्रित किए जा सकते हैं, लेकिन fibrosis स्थायी हो सकता है।
Q2. ILD में खांसी कैसी होती है?
👉 आमतौर पर सूखी और लगातार रहने वाली।
Q3. क्या ILD खतरनाक है?
👉 हाँ, अगर समय पर इलाज न किया जाए तो यह गंभीर हो सकती है।
